Showing posts with label UPTET 2015. Show all posts
Showing posts with label UPTET 2015. Show all posts

Wednesday, 3 February 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - यूपी टीईटी 2016 अक्तूबर में होगा -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - यूपी टीईटी 2016 अक्तूबर में होगा 

मंगलवार को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2015 में जिसका पेपर खराब हो गया है, उन्हें बहुत अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि 2016 की टीईटी अक्तूबर में संभावित है।
टीईटी-2015 का रिजल्ट 27 मार्च को घोषित होने के बाद इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जाएगा। दरअसल राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नियमों के अनुसार राज्य सरकारों को साल में दो बार टीईटी करानी चाहिए। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) साल में दो बार सीटीईटी कराता भी है। साल में कम से कम एक बार टीईटी कराना अनिवार्य है।
लेकिन उत्तर प्रदेश में सत्र नियमित नहीं है। 2013-14 की परीक्षा 22 व 23 फरवरी 2014 के लगभग दो साल बाद दो फरवरी 2016 को 2015 की परीक्षा हो सकी। 2011 के टीईटी विवाद के कारण 2012 मंे तो यूपी में टीईटी हुआ ही नहीं।
लेकिन परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अफसरों का जोर सत्र नियमित करने पर है। सूत्रों के अनुसार अक्तूबर में परीक्षा संभावित है ताकि 2017 के विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले दिसम्बर 2016 तक रिजल्ट दे सकें।
क्योंकि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद परीक्षा के लिए महीनों इंतजार करना पड़ सकता है। तब 2016 की टीईर्टी फिर लेट हो जाएगी।
पिछली परीक्षाओं पर एक नजर
परीक्षा         शाामिल अभ्यर्थी        सफल             पास प्रतिशत
टीईटी-2013         7,22,566        1,02,755        14.22
टीईटी-2013-14    7,78,807        1,94,700        24.99
टीईटी-2015        9,30,168        घोषित नहीं
फिलहाल 2016 के टीईटी के लिए कुछ बोलना जल्दबाजी होगी। टीईटी-2015 का रिजल्ट घोषित होने के बाद 2016 का प्रस्ताव भेजा जाएगा। कोशिश है कि 2016 का टीईटी इसी साल हो जाए।
नीना श्रीवास्तव, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Thursday, 28 January 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News -UPTET 2016 - टीईटी में बैठेंगे नौ लाख से ज्यादा अभ्यर्थी

UPTET SARKARI NAUKRI   News -UPTET 2016 - टीईटी में बैठेंगे नौ लाख से ज्यादा अभ्यर्थी 

UPTET 2016, UPTET 2015,

उच्च प्राथमिक स्तर के 671796 और प्राथमिक स्तर के 258372 यानी कुल 930168 अभ्यर्थी शामिल होंगे

बी एड वाले अब प्राथमिक स्तर का टेट नहीं दे सकने के कारण प्राथमिक टेट में हुई अभ्यर्थीयों की संख्या कम 
लाखों की मात्र में वेकेंसी हैं प्राथमिक क्षेत्र में , सिर्फ 2011 टेट में बी एड वालों को मौका मिला था प्राइमरी टेट देने का और उसके बाद 72825 प्राथमिक  शिक्षक 
भर्ती का मिला था मौका 

वहीँ दुसरी और उच्च प्राथमिक क्षेत्र में कला में पिछले 5 सालों में कोई वेकेंसी नहीं निकली 

टीईटी में बैठेंगे नौ लाख से ज्यादा अभ्यर्थी
लखनऊ (ब्यूरो)। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने दो फरवरी को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं समयसीमा के भीतर सेंटरों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव गुरुवार को योजना भवन के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2015 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा में 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की संभावना है। 2 फरवरी को टीईटी का आयोजन दो पालियों में होगा। इसके लिए प्रदेश में उच्च प्राथमिक स्तर के 1128 और प्राथमिक स्तर के 428 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा में उच्च प्राथमिक स्तर के 671796 और प्राथमिक स्तर के 258372 यानी कुल 930168 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
मुख्य सचिव ने हेल्पलाइन शुरू करने के दिए निर्देश

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Saturday, 23 January 2016

UPTET - - दो फरवरी को होगी UPTET 2016 परीक्षा प्रा. एवं जूनि. स्तर परीक्षा में प्रश्न इंटर स्तर के होंगे

UPTET  - दो फरवरी को होगी UPTET 2016 परीक्षा
प्रा. एवं जूनि. स्तर परीक्षा में प्रश्न इंटर स्तर के होंगे

एनसीईआरटी की कक्षा एक से आठ तक की पुस्तकों से भी होंगे प्रश्न
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 की प्रदेश भर में दो फरवरी को परीक्षा होगी। इस बार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक की परीक्षा में भाषा का अलग से प्रश्नपत्र न होने से युवाओं में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि एक ही प्रश्नपत्र में भाषा के सवाल होंगे या नहीं। यदि होंगे तो कितने सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने की अर्हता भले ही स्नातक है, लेकिन टीईटी में सवाल इंटरमीडिएट स्तर के पूछे जाने हैं। परीक्षा में माइनस मार्किंग (ऋणात्मक अंक) नहीं होगी।

यूपी टीईटी 2015 की परीक्षा की लगभग सारी तैयारियां हो चुकी हैं। सूबे के 1128 केंद्रों पर नौ लाख 42 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस समय ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाने का सिलसिला तेज है। परीक्षा इस बार भी 150 अंकों की होगी, जिन्हें 150 मिनट में करना होगा। यानी एक सवाल पर एक मिनट मिलेगा। सभी प्रश्न चार विकल्प वाले यानी बहुविकल्पीय होंगे। टीईटी परीक्षा प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के लिए अलग-अलग हो रही है। दोनों परीक्षाओं में पांच खंड होंगे। जूनियर स्तर की परीक्षा में यह बदलाव किया गया है कि गणित व विज्ञान शिक्षक के लिए संबंधित विषय की परीक्षा देनी होगी, बाकी अभ्यर्थियों को सिर्फ सामाजिक अध्ययन के 60 सवालों का जवाब देना होगा। अमूमन अभ्यर्थी शिक्षण विधि, भाषा के सवाल आसानी से कर लेते हैं, लेकिन गणित व पर्यावरण अध्ययन के सवाल जरूर परेशान करते हैं। इन्हीं दोनों विषयों के सवाल ही टीईटी की मेरिट भी तय करेंगे।
खास बात यह है कि प्राथमिक एवं जूनियर स्तर की परीक्षा में सभी सवाल इंटर स्तर के होंगे, लेकिन उसमें भी अंतर उम्र का रखा गया है। निर्देशिका में कहा गया है कि प्राथमिक की परीक्षा में 6 से 11 वर्ष एवं जूनियर की परीक्षा में 11 से 14 वर्ष तक के बच्चों को ध्यान में रखकर समस्या समाधान एवं शिक्षण विधियों के प्रश्न होंगे। पिछली परीक्षा में अधिकांश अभ्यर्थियों को कुछ शिक्षण विधि एवं विज्ञान व गणित के सवालों ने ही उलझाया था। एनसीईआरटी की कक्षा एक से आठ तक की पुस्तकों से अभ्यर्थियों को तैयारी करनी होगी। यह भी निर्देश है कि सामान्य वर्ग के उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र जारी होगा, जिन्होंने 60 फीसद या अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 55 फीसद अंक पाना होगा, तभी वह उत्तीर्ण माने जाएंगे।
परीक्षा :
पिछली बार दो दिन हुई थी परीक्षा
यूपी टीईटी 2015 की परीक्षा इस बार एक दिन में (दो फरवरी को) ही पूरी हो जाएगी, जबकि पिछली बार यह परीक्षा दो दिन चली थी। इसकी वजह भाषा का प्रश्नपत्र अलग होना था। पहले दिन प्राथमिक स्तर एवं दूसरे दिन उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी थी। इस बार दोनों स्तरों पर एक-एक प्रश्नपत्र ही होगा